Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Seraikela News: सिनी ओपी पुलिस का जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को महिला अपराध, डायन-बिसाही, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर दिया गया संदेश
सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार ने लोगों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और बच्चा चोरी की अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर बिना पुष्टि विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
अभियान के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल 112 और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी भी ग्रामीणों के बीच साझा की गई।

जागरूकता बढ़ाने पर पुलिस का जोर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक कानूनी अधिकारों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !