Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamtara News: नारायणपुर थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

Jamtara: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने रविवार को पूर्व निर्धारित वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न संचिकाओं, पंजियों और अभिलेखों की गहन जांच की गई।

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई, आदतन अपराधियों की निगरानी तथा लंबित कांड, वारंट और कुर्की-जब्ती मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अभिलेखों को अद्यतन करने और पाई गई त्रुटियों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को क्षेत्र में सघन गश्त चलाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

चौकीदारों की परेड लेकर ली जानकारी
एसपी ने थाना में उपस्थित चौकीदारों की परेड ली और उनके बीट क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। सभी चौकीदारों को अपने क्षेत्र के अपराधियों पर नजर रखने और समय-समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए विशेष अभियान
नारायणपुर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

बकरीद और मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
आगामी बकरीद और मुहर्रम पर्व को देखते हुए एसपी ने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा, पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !