Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jharkhand News : जामताड़ा साइबर ठग गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा से पहुंचाए जाते थे फर्जी सिम

Jharkhand News :  जामताड़ा के साइबर ठगों का नेटवर्क सिमडेगा तक फैला हुआ था। सिमडेगा पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी सिम और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पाकरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी सतेंद्र कुमार स्थानीय लोगों के आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की मदद से फर्जी सिम निकालकर बिहार निवासी अमित कुमार को उपलब्ध कराता था। इसके बाद अमित उन सिम कार्डों को जामताड़ा के साइबर ठग गिरोह तक पहुंचाता था। गिरोह इन्हीं सिमों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

लालच में जुटाने लगा सिम और एटीएम कार्ड

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी सिमडेगा को सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सतेंद्र और अमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सतेंद्र ने बताया कि अमित कुमार ने उसे सिम और एटीएम कार्ड की व्यवस्था करने के एवज में हर महीने 5 से 7 हजार रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद वह आसपास के गांवों से लोगों के सिम और एटीएम कार्ड जुटाने लगा।

पुलिस ने कई सामान किए बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, इंडियन ओवरसीज बैंक का पासबुक और चेकबुक, एयरटेल कंपनी के दो नए सिम, एक जियो सिम, तीन मोबाइल फोन, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल तथा जामताड़ा कुरियर किए गए सिम और एटीएम कार्ड की रिसीविंग बरामद की है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !