Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News : राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम का आयोजन, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से रविवार, 24 मई को श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कराया गया।


सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ हुआ। ब्राह्मण भोजन के बाद दोपहर 12:15 बजे से अन्न प्रसादम वितरण शुरू किया गया। श्रद्धालुओं के लिए बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था की गई थी।


मनोकामना पत्थर बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र


मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप सजाया गया। यहां विशेष रूप से “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही भक्तों को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल सपरिवार रांची से पहुंचे। कार्यक्रम की सफलता के लिए रानी सती सत्संग समिति, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा और आंध्रा समाज सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, ठंडे पानी और छाछ की विशेष व्यवस्था भी की गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !