Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News : TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान, 51 कर्मचारियों ने नौकरी बचाने की लगाई गुहार

Jamshedpur News : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल और टिनप्लेट हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. टी.सी. जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के स्थायी मजदूरों ने काम से हटाने के नोटिस के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। कर्मचारियों ने कहा है कि वे 27 मई से TMH गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों के अनुसार करीब 51 लोग पिछले 25 वर्षों से फार्मासिस्ट, एंबुलेंस चालक, अटेंडर, सफाई और सेनिटेशन जैसे कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


टिनप्लेट अस्पताल अधिग्रहण के बाद बढ़ी चिंता


कर्मचारियों का आरोप है कि टाटा मेन हॉस्पिटल द्वारा टिनप्लेट अस्पताल का अधिग्रहण किए जाने के बाद उन्हें काम से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति डॉ. टी.सी. जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से हुई थी, लेकिन उनकी उपस्थिति सीधे टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन के रजिस्टर में दर्ज होती थी, जिससे उनका स्थायी कार्य संबंध साबित होता है।


उपश्रमायुक्त कार्यालय में मामला लंबित, फिर भी जारी हुआ नोटिस


मजदूरों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में TMH प्रबंधन को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया था और इसकी प्रति जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त को भी सौंपी गई थी। उनका कहना है कि मामला अभी उपश्रमायुक्त कार्यालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद छंटनी का नोटिस जारी करना गैरकानूनी है।

कर्मचारियों ने कहा कि यह उनके लिए जीवन-मरण का सवाल बन गया है। उनका कहना है कि वर्षों की सेवा के बाद नौकरी जाने पर उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इसी के विरोध में सभी प्रभावित कर्मचारी 27 मई से TMH गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !