Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News: मॉनिटर लिजार्ड केस में भाजपा नेता को जमानत, बेटे की रिहाई दूसरी वजह से टली

Ranchi News: मॉनिटर लिजार्ड तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा, उनके बेटे अविनाश आनंद और अरुण राम को अदालत से जमानत मिल गई है. रांची के एसीजेएम रवि नारायण की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद तीनों को राहत प्रदान की.

यह मामला 14 मई 2026 को सामने आया था, जब वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने डेली मार्केट इलाके के एक होटल में छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान वहां से तीन मृत मॉनिटर लिजार्ड बरामद किए गए थे. इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

अदालत ने केस डायरी, प्राथमिकी और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद जमानत मंजूर की. गिरफ्तारी के करीब नौ दिन बाद आरोपियों को यह राहत मिली.

हालांकि अविनाश आनंद जेल से बाहर नहीं आ सके. जानकारी के अनुसार उन्हें एक पुराने कंप्लेंट केस में प्रोडक्शन वारंट के आधार पर फिर अदालत में पेश किया गया. वर्ष 2019 से लंबित इस मामले में वह कथित तौर पर फरार बताए जा रहे थे और मामला फिलहाल निर्णय की प्रक्रिया में है.

शनिवार को अविनाश आनंद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एंजेलिना जॉन की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसी कारण उनकी तत्काल रिहाई नहीं हो पाई.

मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता हर्ष कुमार अंकित और विभूति कुमार ने अदालत में पक्ष रखा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !