Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Chandil News: चांडिल में सड़क हादसा, ड्यूटी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-33 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

नाइट शिफ्ट से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नारगाडीह निवासी 20 वर्षीय बिलात किस्कू गम्हरिया की एक कंपनी में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह वह नाइट शिफ्ट पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जाहिराडीह के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर घायल पड़ा रहा युवक
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

सिर में गंभीर चोट, टीएमएच रेफर
एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है।

पुलिस जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !