Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए प्रशासनिक तत्परता के निर्देश, गांवों और टोलों में टैंकरों से होगी जलापूर्ति

Jharkhand News: झारखंड में बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है. मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों को आम लोगों के लिए राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गर्मी के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही पेयजल उपलब्धता से जुड़ी जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने को भी कहा गया है.

निर्देश में जल संकट वाले इलाकों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. प्रशासन को जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी पहुंचाने, खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने और वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था तत्काल शुरू करने का आदेश दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने और भीषण गर्मी के दौरान जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !