Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Palamu News : चैनपुर के रामपुर गांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Palamu News : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी


मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी सिकंदर चौधरी (30) के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर लाया गया, जहां इलाज के दौरान सिकंदर चौधरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों में यशवंत कुमार, मधु चौधरी, संजय चौधरी और सकेंद्र चौधरी शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि मंटू सिंह के परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !