Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Heatwave Alert: आसमान से बरसेगी “आग”, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, जानें क्या है नौतपा का विज्ञान

Heatwave Alert: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और इसी बीच नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। कई इलाकों में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।

क्या होता है नौतपा, क्यों बढ़ जाती है गर्मी?
ज्योतिष और मौसम विज्ञान के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब लगातार 9 दिनों तक पड़ने वाली प्रचंड गर्मी को नौतपा कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है।

45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौतपा के दौरान लू चलने और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना रहती है। यही वजह है कि लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, सिर ढंककर चलने और ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

अच्छी गर्मी को माना जाता है अच्छे मानसून का संकेत
मान्यता है कि नौतपा के दौरान अगर तेज गर्मी पड़े, तो आने वाला मानसून बेहतर होता है और खेती को फायदा मिलता है। वहीं डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है, ताकि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !