Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News: रांची में घरेलू विवाद में महिला और मासूम पर हमला, बच्चे की हालत गंभीर

Ranchi News: रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला और उसके छोटे बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में ढाई वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा.

पीड़िता पूनम कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसका भैसुर विकास पासवान देर रात घर पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा. विवाद बढ़ने पर उसने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा.

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए. वहीं बीच-बचाव के दौरान उसका बेटा आयुष कुमार भी घायल हो गया. शिकायत के मुताबिक बच्चे के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि बच्चे का कई दिनों तक इलाज चला.

पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !