Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News : जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, MGM अस्पताल रेफर

Jamshedpur News : जमशेदपुर के गोल पहाड़ी काली मंदिर निवासी संदीप कुमार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी बाइक से साकची मंडी फल लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन महुआ गली के पास एक तेज रफ्तार सिल्वर रंग की हुंडई I10 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।


सदर अस्पताल से MGM अस्पताल रेफर, CCTV खंगाल रही पुलिस


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें MGM अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !