Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur Crime News: भालूबासा हमलाकांड में तीसरा आरोपी बबलू भी गिरफ्तार, गैरेज कर्मी मुमताज की हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड स्थित भालूबासा हमलाकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को स्लैग रोड स्थित एक गैरेज में काम करने वाले मोहम्मद मुमताज पर हरिजन बस्ती के रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने लकड़ी के मोटे डंडे से मुमताज के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घायल मुमताज का इलाज पहले जमशेदपुर में चल रहा था, बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची ले जाया गया, जहां 15 मई 2026 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो आरोपियों ने किया था आत्मसमर्पण
मामले में नामजद आरोपी राजू मुखी और रोहित मुखी ने 13 मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके आधार पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद किया गया।

तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी बबलू कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी 21 मई को की गई।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
पूरे मामले की जांच और छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी अक्षय कुमार, सूरज प्रसाद, युवराज कुमार, श्रवण सिंह मुंडा और राज किशोर प्रसाद शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !