Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur News : दिल्ली के रामलीला मैदान में आदिवासी समुदाय का जुटान, गर्जाना रैली में शामिल होने जमशेदपुर से रवाना हुए 700 से अधिक लोग

Jamshedpur News : दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 24 मई को आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” को लेकर झारखंड के आदिवासी समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है। रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले जमशेदपुर से 700 से अधिक आदिवासी समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए।पारंपरिक नारों और उत्साह के साथ समाज के लोगों ने दिल्ली कूच किया। बताया गया कि इस रैली में पूरे झारखंड से करीब 5000 आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे, जबकि दिल्ली में लगभग 1600 लोगों के जुटान की तैयारी की गई है।


डी-लिस्टिंग रहेगा रैली का मुख्य मुद्दा, केंद्र सरकार तक समाज की आवाज पहुंचाने की तैयारी


रैली का मुख्य मुद्दा “डी-लिस्टिंग” बताया जा रहा है, जिसे लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि आदिवासी समाज के लोग धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म या जाति में चले जाते हैं, तो उन्हें अनुसूचित जनजाति आरक्षण का लाभ किस आधार पर दिया जा रहा है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए ऐसे लोगों को आरक्षण का लाभ देना बंद करना चाहिए। उनका कहना है कि यह आंदोलन आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

रैली में मुख्य वक्ता के रूप में अमित शाह समेत संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से लोगों को रवाना किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !