Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur News: जमशेदपुर में तपती धूप ने दिखाई सामाजिक असमानता, अमीरों के बच्चों के लिए “एसी पूल”, तो गरीबों के नौनिहालों के लिए “खतरे की नदी”

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने बच्चों के बीच सामाजिक असमानता की एक कड़वी तस्वीर सामने ला दी है। शहर का एक वर्ग जहां एयरकंडीशंड क्लब, लग्जरी स्विमिंग पूल और वाटर पार्क की ठंडक में गर्मी से राहत पा रहा है, वहीं दूसरी ओर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे स्वर्णरेखा नदी, नहरों और तालाबों में जान जोखिम में डालकर गर्मी से बचने को मजबूर हैं।

महंगे पूल बने अमीरों की राहत, आम बच्चों की पहुंच दूर
शहर के निजी क्लबों और स्विमिंग पूलों में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित लाइफगार्ड और मनोरंजन की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। लेकिन इन जगहों की महंगी मेंबरशिप फीस, एंट्री चार्ज और सख्त नियम-कायदों ने आम परिवारों के बच्चों के लिए इन सुविधाओं तक पहुंच लगभग असंभव बना दी है। ड्रेस कोड और अन्य औपचारिकताएं भी कई बच्चों के लिए एक अदृश्य दीवार बनकर सामने आती हैं।

स्वर्णरेखा की लहरों में राहत नहीं, छिपा है खतरा
तेज गर्मी से राहत पाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे खुले जलस्रोतों-स्वर्णरेखा नदी, नहरों और असुरक्षित तालाबों का सहारा ले रहे है। लेकिन ये राहत हर पल खतरे से घिरी रहती है। हर साल डूबने की घटनाएं सामने आती हैं, फिर भी मजबूरी बच्चों को इन जोखिम भरे जलस्रोतों तक खींच लाती है।

हर बच्चे को मिले सुरक्षित ठंडक का अधिकार
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसे सार्वजनिक और सुरक्षित जलक्रीड़ा केंद्र विकसित करने चाहिए, जहां हर वर्ग के बच्चे बिना भेदभाव और बिना खतरे के गर्मी से राहत पा सकें। क्योंकि बचपन का आनंद किसी की आर्थिक स्थिति नहीं, बल्कि सुरक्षित अवसर तय करने चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !