Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur Crime News: बिष्टुपुर में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-3 गुरुद्वारा बस्ती में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

परिवार के बाहर जाते ही घर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार मकान मालिक एडर्वड अथैड अपने परिवार के साथ 15 मई को बेंगलुरु गए हुए थे। घर की देखरेख उनके छोटे भाई कृष्टोफर अथैड कर रहे थे, लेकिन वह भी 16 मई को परिवार सहित ओडिशा चले गए। इसके बाद से मकान पूरी तरह बंद पड़ा था। 

20 मई को घर में काम करने वाली महिला वहां पहुंची तो उसने देखा कि मुख्य गेट का ताला गायब है। उसने तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक और पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे खुले पड़े थे और सामान अस्त-व्यस्त हालत में बिखरा हुआ था।

तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर उड़ाए गहने
बुधवार को बेंगलुरु से लौटने के बाद परिवार ने घर की स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर में रखी तीन अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार घर से करीब 40 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 88 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की शिकायत बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी
इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !