Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Seraikela News: निधि द्विवेदी की नई पहल अब धूप में भी कूल रहेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने यातायात पुलिसकर्मियों के लिए एक नई और राहतभरी पहल शुरू की है। अब तेज धूप और लू में घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक जवानों को कूलर जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

ट्रायल बेसिस पर मंगाई जा रहीं 4 कूलर जैकेट
फिलहाल इस योजना की शुरुआत ट्रायल बेसिस पर की जा रही है। शुरुआती चरण में चार कूलर जैकेट मंगवाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, एक जैकेट की कीमत करीब चार हजार रुपये है। यदि यह प्रयोग सफल साबित होता है, तो जिले के अन्य यातायात पुलिसकर्मियों के लिए भी बड़ी संख्या में कूलर जैकेट उपलब्ध कराई जाएंगी।

लू और डिहाइड्रेशन से मिलेगी राहत
सरायकेला-खरसावां में लगातार बढ़ते तापमान के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर घंटों खड़े होकर ड्यूटी निभा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण कई जवान डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में कूलर जैकेट शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करेगी और पुलिसकर्मियों को लू के खतरे से बचाने में सहायक साबित हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !