Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Giridih News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशू मंडल गिरफ्तारी मामले में परिजनों से मिले जयराम महतो, समर्थन का किया ऐलान

Giridih News: गिरिडीह में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशू मंडल की गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने मीशू मंडल के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और मामले में अपना समर्थन जताया.

मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के जरिए सरकार और व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाने वाले युवाओं पर दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं और सरकारी कमियों को सामने लाने वाले लोगों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

जयराम महतो ने “कोकोरोच जनता पार्टी” का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल अपनी राय रखने या व्यवस्था की खामियों को उजागर करने के कारण किसी की गिरफ्तारी उचित नहीं मानी जा सकती.

विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मामले में वे उनके साथ खड़े रहेंगे और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !