Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand Big News: रांची के कांके में बनेगा 2800 बेड का “रिम्स-2”, स्वास्थ्य की छह बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Jharkhand Big News: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को ऐतिहासिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बेहद बड़ा कदम उठाया है. राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने स्वास्थ्य विभाग की छह बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए कुल 5917 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद अब इन सभी स्वास्थ्य योजनाओं को अंतिम निर्णय और बजट आवंटन के लिए राज्य कैबिनेट की अगली बैठक में भेजा जाएगा.

एमबीबीएस और पीजी की 200-200 सीटों के साथ बनेगा हाई-टेक अस्पताल
इन स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण योजना राजधानी रांची के कांके में बनने वाले “रिम्स-2” अस्पताल की है, जिसके निर्माण पर अकेले करीब 4149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह नया अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 2800 बेड का होगा, जिसमें एमबीबीएस, पीजी मेडिकल तथा सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों की 200-200 सीटें शामिल की जाएंगी. सरकार का मानना है कि रिम्स-2 के निर्माण से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए झारखंड के लोगों को दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि राज्य में फिलहाल महज 10 मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि आबादी के अनुपात में करीब 40 मेडिकल कॉलेजों की जरूरत है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !