Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Bihar News: दीपक हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती

Bihar News: जहानाबाद जिले में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात अपराधी बिक्कू सिंह उर्फ रावण घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए पहले घोसी पीएचसी और बाद में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

हत्या कांड के आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भेलावर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार की हत्या हुई थी। इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी रावण को पुलिस हथियार बरामद करने के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव स्थित नहर किनारे लेकर गई थी। पुलिस को उम्मीद थी कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद हो जाएगा।

हथियार निकालते ही पुलिस पर कर दी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, छिपाकर रखा गया हथियार निकालते ही रावण ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधी की ओर से चलाई गई एक गोली घोसी थाना की गाड़ी में जा लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी, अस्पताल में कड़ी सुरक्षा
पुलिस की जवाबी फायरिंग में रावण के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। जहानाबाद के एएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी का इलाज जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर सदर अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मीडिया समेत आम लोगों की आवाजाही पर सख्ती बरती जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !