Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jharkhand News: गढ़वा में ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर पुल से फेंकने का आरोप

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान सुनील चौधरी के रूप में हुई है, जो दिल्ली से अपने गांव लौटने के बाद पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुनील की बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसे पुल से नीचे धक्का दे दिया गया. मामले को लेकर मझिआंव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.
दिल्ली से लौटने के बाद सीधे ससुराल पहुंचा था सुनील
जानकारी के अनुसार सुनील चौधरी एक दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव खरसोटा लौटा था. घर पहुंचने के तुरंत बाद वह मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव स्थित अपने ससुराल चला गया था. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को वापस घर लाने के लिए वहां गया था.

कुछ देर बाद रिश्तेदार का आया फोन और सामने आई घटना
मृतक के भाई अनिल चौधरी ने बताया कि उनके रिश्तेदार राजेंद्र चौधरी का फोन आया, जिसमें बताया गया कि सुनील चौधरी पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़े हुए हैं. सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सुनील को अस्पताल लेकर गए. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने उठाए कई सवाल, अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया
परिवार का कहना है कि अगर सुनील पुल से गिरकर घायल हुए थे, तो ससुराल वालों को उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें यह जानकारी खुद सुनील के साले प्रदीप चौधरी ने फोन पर दी थी कि उनके बहनोई पुल के नीचे गिर गए हैं. इसी बात को लेकर परिजनों को पूरे मामले पर शक है. उनका आरोप है कि पहले सुनील के साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया गया.

मरने से पहले सुनील ने मारपीट का किया था जिक्र
मृतक के परिजनों का दावा है कि जब वे सुनील को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तब रास्ते में उन्होंने बताया था कि उनके साले और 5 से 6 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है. परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पत्नी ने कहा घटना के बारे में कुछ नहीं पता
सुनील के भाई अनिल चौधरी के मुताबिक उन्होंने मृतक की पत्नी बबीता से भी इस मामले में बात की. लेकिन उसने कहा कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उसने यह भी बताया कि सुनील के दोनों बच्चे अपनी नानी के साथ छत्तीसगढ़ गए हुए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की असली वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !