Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Seraikela News: सरायकेला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध बीयर और चुलाई शराब बरामद, दो अड्डे ध्वस्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बीयर की खेप जब्त की गई। वहीं सीनी ओपी क्षेत्र के महादेवपुर गांव में दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया।

42 लीटर से अधिक अवैध बीयर बरामद
उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में 20 मई की रात करीब 10 बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए लाई गई बीयर बरामद हुई। इसमें हायवर्ड्स बोल्ड बीयर के 55 पीस, टुबॉर्ग बीयर के 5 पीस और किंगफिशर बीयर के 5 पीस शामिल हैं। कुल मिलाकर 42.25 लीटर अवैध बीयर जब्त की गई।

महादेवपुर में 1200 किलो जावा महुआ और चुलाई शराब मिली
इसके बाद 21 मई की सुबह करीब 7 बजे सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी के महादेवपुर गांव में छापेमारी की गई। यहां चल रहे दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से 1200 किलोग्राम जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई।

फरार आरोपियों पर होगी कार्रवाई
उत्पाद विभाग ने बरामद सभी अवैध शराब और सामग्री को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज में सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाए रखा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !