Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: "फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर करता था ठगी", गिरिडीह पुलिस ने गांडेय के शातिर साइबर अपराधी को दबोचा

Jharkhand News: गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के रताबहियार इलाके में मोबाइल के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है. सूचना के बाद साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रताबहियार जंगल क्षेत्र से संदीप कुमार मंडल नामक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी गांडेय थाना क्षेत्र के मारगोडीह गांव का रहने वाला है. उसके पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लोगों के मोबाइल पर “RTO e challan.apk” नाम का फर्जी लिंक भेजकर उन्हें जाल में फंसाता था और साइबर ठगी करता था. मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ वर्ष 2020 में भी साइबर थाना में मामला दर्ज हुआ था.

छापेमारी अभियान में साइबर डीएसपी आबिद खान समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर ठगी से सतर्क रहें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !