Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Railway News: विक्रमशिला पुल टूटने से सड़क मार्ग ठप, धनबाद से भागलपुर की बढ़ी दूरी, वनांचल और गोड्डा एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में "नो रूम"

Railway News: बिहार के विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद धनबाद से भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र की यात्रा प्रभावित हो गई है. सड़क मार्ग लंबा होने से यात्रियों की दूरी और किराया दोनों बढ़ गए हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अब बसों के बजाय ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं.

भागलपुर और आसपास के इलाकों के लिए चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. धनबाद होकर गुजरने वाली रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस और टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस में सीट मिलना मुश्किल हो गया है.

स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में पूरे महीने तक सीटें फुल हैं. स्लीपर के साथ-साथ एसी कोचों में भी नो रूम की स्थिति बनी हुई है. यात्रियों को कंफर्म टिकट तो दूर, कई तारीखों में वेटिंग टिकट तक नहीं मिल पा रहा है. भागलपुर से लौटने वाली ट्रेनों में भी यही हाल है.

गर्मी की छुट्टियों ने बढ़ाई भीड़
हालांकि शादी-विवाह का सीजन फिलहाल थम गया है और मलमास के कारण जून के दूसरे पखवाड़े तक शादियां कम होंगी, लेकिन गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में भीड़ लगातार बनी हुई है. बिहार के अन्य शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है.

भागलपुर रूट की प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस में 22 मई तक लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि 23 से 25 मई तक नो रूम की स्थिति है. इसके बाद भी 27 मई तक सीटों के लिए वेटिंग बनी हुई है.
टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस में 25 मई को स्लीपर कोच पूरी तरह फुल है. वहीं थर्ड एसी और सेकंड एसी में भी वेटिंग लिस्ट जारी है.

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में स्लीपर कोच 30 मई तक पूरी तरह बुक है. थर्ड एसी में 19 से 26 मई तक नो रूम है, जबकि सेकंड एसी में भी महीने के अंत तक सीट उपलब्ध नहीं है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !