Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Hazaribagh News : सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और तालाबंदी शुरू

Hazaribagh News : हजारीबाग स्थित सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के पिछले तीन माह से अनुपस्थित रहने के कारण कर्मचारियों का वेतन भुगतान लंबित है। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को पिछले दो वर्षों से प्रोन्नति लाभ भी नहीं मिल सका है।कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया और मामले में केवल लिपापोती की जाती रही। इसी से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार 18 मई 2026 को सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और तालाबंदी शुरू कर दी।


विभागीय उदासीनता से आर्थिक और मानसिक परेशानी का आरोप


आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण वे आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। बार-बार आवेदन और आग्रह करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मियों में भारी रोष है।

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन लंबित रहने से परिवार चलाने में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि प्रोन्नति लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।


मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी


आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन भुगतान और प्रोन्नति लाभ को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !