Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jamshedpur News: मोबाइल पर बात के बाद राजस्थान के युवक की जमशेदपुर में संदिग्ध मौत, कंटेनर के बाहर फांसी पर मिला शव

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़े कंटेनर में एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया। मृतक की पहचान आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हवा सिंह यादव के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र स्थित बालूबास गांव का रहने वाला था।

मोबाइल और हेडफोन बरामद, तनाव में होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मृतक ने रविवार देर रात कंटेनर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि घटना से पहले वह किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था और संभवतः किसी तनाव या विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया।

सभी पहलुओं पर जांच जारी, परिजनों से संपर्क में पुलिस
फिलहाल एमजीएम थाना पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !