Garhwa: गढ़वा
निवासी सूरज सिंह को लगातार
तीसरी बार राजद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजद का संगठनात्मक चुनाव गढ़वा जिला
निर्वाचन पदाधिकारी खुर्शीद अहमद एवं मोहम्मद सैफुल्लाह खान के साथ गढ़वा अनुमंडल
पदाधिकारी के द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थित में रंका
रोड के होटल तिवारी रेस्ट हाउस में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें लगातार तीसरी बार सूरज सिंह
गढ़वा जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद पर जीत कर निर्वाचित हुए। प्रदेश
अध्यक्ष ने पार्टी के जिला कमेटी को सुदृढ़ करने व धारदार बनाने में सक्रिय भूमिका
निभाने की उम्मीद जताया है। सूरज सिंह के राजद जिलाध्यक्ष बनने पर सोशल मीडिया पर
उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर विभिन्न पार्टी
के नेताओं ने बधाई दी है।
सूरज सिंह को 49 वोट प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी विनोद यादव को 16 मत प्राप्त हुए
जिसमें 1 मत रद्द किया गया था। इस
अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरउद्दीन अंसारी,
प्रदेश महासचिव परवेज शाहिद, डॉ मुरली गुप्ता, धर्मराज राम, राजेश्वर गुप्ता,
महेंद्र पाल, कामाख्या सिंह सहित गढ़वा जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्ष गण प्रखंड
के डेलीगेट गण जिला के पदाधिकारी गण एवं राष्ट्रीय जनता दल के हजारों कार्यकर्ता
उपस्थित थे।
इधर सूरज सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे
जिलाध्यक्ष पद का बैठाया है। मैं हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही जिले
में राजद को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत व धारदार बनाना उनकी
पहली प्राथमिकता है। सूरज सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राजद नेताओं व
कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व
केंद्रीय मंत्री बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा जन-जन के नेता माननीय
लालू प्रसाद यादव जी के 78 में जन्मदिन हर्सोलस धूमधाम के साथ
मनाया गया, ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया
गया।