Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Dhanbad News: प्रधानमंत्री की अपील का असर, ईंधन बचत की मिसाल बने भाजपा विधायक, बड़े वाहनों को छोड़ टोटो पर हुए सवार

Dhanbad News: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री की अपील का असर अब देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी दिखने लगा है। इसी क्रम में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने एक नई पहल करते हुए ईंधन बचत का संदेश दिया है।

टोटो से पहुंचे विधायक, ईंधन बचत की चर्चा तेज
शुक्रवार को विधायक राज सिन्हा शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए टोटो से पहुंचे। उन्हें टोटो से आते देख लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया और उनकी यह पहल सुर्खियों में आ गई।

देशहित में ईंधन बचत जरूरी, छोटे सफर में सार्वजनिक साधनों को प्राथमिकता
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि मौजूदा समय में ईंधन की बचत करना देशहित में बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि छोटी दूरी के लिए बड़े वाहनों के बजाय टोटो और अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग करना चाहिए ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो सके।

टोटो उपयोग जारी रखने का संकल्प
उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे भी शहर के कार्यक्रमों में टोटो का ही उपयोग करेंगे। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी इस पहल की सराहना की और इसे ईंधन बचत अभियान के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !