Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय की पहल, ऊर्जा और ईंधन बचाने के लिए जारी हुई नई SOP, कारपूलिंग और साइकिल को बढ़ावा

Ranchi News: ऊर्जा और संसाधनों के संरक्षण को लेकर रांची विश्वविद्यालय ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से ऊर्जा बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है.

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कई अहम सुझाव दिए गए हैं. इसके तहत छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही गई है. साथ ही चार पहिया वाहन इस्तेमाल करने वालों को कारपूलिंग अपनाने की सलाह दी गई है.

विश्वविद्यालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील की है. परिसर में अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने और वाहन खड़ा रहने के दौरान इंजन बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है.

नई SOP में आंतरिक बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित करने और जरूरी होने पर ही बाहरी यात्रा करने की सलाह दी गई है. बिजली बचाने के लिए कार्यालय और कक्षाओं से बाहर निकलते समय पंखे, लाइट और एसी बंद रखने, प्राकृतिक रोशनी का अधिक इस्तेमाल करने और कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों को उपयोग के बाद बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

जल संरक्षण को लेकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में पानी की बर्बादी रोकने और अनावश्यक रूप से नल खुला नहीं छोड़ने की अपील की है. SOP के पालन की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों को सौंपी गई है.

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम भी है. उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना, कारपूलिंग अपनाना और बिजली बचाना जैसे छोटे कदम स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !