Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Tata Steel Transfer: टाटा स्टील में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला

Jamshedpur: टाटा स्टील में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कंपनी के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन के स्तर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों से जुड़ा आदेश जारी किया गया है।

अरविंद सिन्हा बने रांची के नए सीआरई
ताजा आदेश के अनुसार, अरविंद सिन्हा को रांची का नया चीफ रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव (सीआरई) बनाया गया है। वह फिलहाल Tata Steel के जमशेदपुर प्लांट और रॉ मैटेरियल विभाग में चीफ सिक्योरिटी के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि रांची के वर्तमान सीआरई संजय मोहन श्रीवास्तव 1 जुलाई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में अरविंद सिन्हा को 1 जून से ही नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि वह कामकाज को समझ सकें। संजय मोहन श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद वह पूरी तरह इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जीतेंद्र सिंह शेखावत को मिली नई जिम्मेदारी
अरविंद सिन्हा की जगह अब जीतेंद्र सिंह शेखावत को जमशेदपुर और रॉ मैटेरियल का चीफ सिक्योरिटी बनाया गया है। वह अभी तक चीफ इंटेलिजेंस के तौर पर कार्य कर रहे थे।
वहीं, उनकी जगह झारखंड और पश्चिम बंगाल के हेड इंटेलिजेंस राजेश भट्टाचार्य को अस्थायी रूप से चीफ इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी की ओर से नए पदस्थापन तक वह यह कार्यभार संभालेंगे।

एविएशन ऑपरेशन में भी बदलाव
Tata Steel के हेड एविएशन ऑपरेशन रविकांत श्रीवास्तव 1 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं। उनकी जगह सौरभ झा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौरभ झा फिलहाल टाटा स्टील मेरामंडली कॉरपोरेट सर्विसेज में सीनियर एरिया मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर कार्यरत हैं। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद उन्हें हेड एविएशन ऑपरेशन नियुक्त किया गया है और 1 जून से उनकी नई भूमिका प्रभावी होगी।

फेरो एलॉय और प्रोजेक्ट विभाग में भी बदलाव
कंपनी ने फेरो एलॉय प्लांट और प्रोजेक्ट विभाग में भी कई बदलाव किए हैं। चीफ स्पंज आयरन, जोड़ा के पद पर कार्यरत विभुदत्ता मोहंती को चीफ ऑपरेशंस फेरो एलॉय प्लांट बनाया गया है। वह अब भुवनेश्वर से कामकाज संभालेंगे। मौजूदा चीफ ऑपरेशंस फेरो एलॉय प्लांट बीडी नंदा 1 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में विभुदत्ता मोहंती को 15 मई से ही नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि कार्यों का सुचारू हस्तांतरण हो सके। इसके अलावा टाटा स्टील कलिंगानगर और एनआईएनएल प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन के जीएम हरबिंदर सिंह दीपक को ओडिशा और महाराष्ट्र का जीएम प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन बनाया गया है। वहीं नीरज रंजन कुमार को चीफ पीएंडसी एनआईएनएल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई विभागों में नई रणनीति के तहत बदलाव
कंपनी सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल आने वाले समय की जरूरतों और संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट को देखते हुए नए नेतृत्व को पहले से जिम्मेदारी देकर कार्य प्रणाली को सुचारू बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !