Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News: पोटका में विधायक संजीव सरदार ने किसानों के बीच बांटी बकरी और बतख चूजे, कहा पशुपालन से गांवों को मिलेगा रोजगार

Jamshedpur News: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत शनिवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में किसानों के बीच बकरी और बतख चूजों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभुक किसान मौजूद रहे. इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कुल 17 किसानों के बीच पशुधन का वितरण किया. कार्यक्रम में किसानों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पशुपालन के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है.
मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत किसानों को मिला लाभ
कार्यक्रम के दौरान छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरियां दी गईं. इसके साथ ही टब, मग और कृमिनाशक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं ताकि पशुओं की सही देखभाल हो सके. वहीं 11 किसानों को प्रति किसान 30 30 बतख चूजों का वितरण किया गया. पशुपालन विभाग की इस योजना को ग्रामीण रोजगार और अतिरिक्त आय का बड़ा माध्यम माना जा रहा है. किसानों ने कहा कि इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है सरकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार किसानों और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक मजबूत जरिया है. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे खुद का रोजगार तैयार कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें.

लाभुकों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने की अपील
विधायक संजीव सरदार ने लाभुक किसानों से कहा कि वे पशुओं की सही तरीके से देखभाल करें और योजना का पूरा लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में रोजगार बढ़े और किसान आत्मनिर्भर बनें.
उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए. साथ ही ग्रामीण इलाकों में पशुपालन और कृषि आधारित रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाए.

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई अधिकारी और कर्मचारी
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू और वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में लाभुक किसानों ने सरकार और विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !