Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Deoghar News : देवघर में तीन दुकानों में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Deoghar News : बगोदर चौक स्थित तीन दुकानों में देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की घटना में दुकानों में रखा फर्नीचर, किराना और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि आसपास के दुकानदारों और घरों में भी दहशत का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !