Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News : जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जदयू का प्रदर्शन

Jamshedpur News : जनता दल यूनाइटेड  की पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर महानगर इकाई ने शहर, विशेषकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अव्यवस्थित ट्रैफिक चेकिंग, लगातार लग रहे जाम और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।


“ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर बढ़ रहा भ्रष्टाचार”


प्रदर्शन के दौरान जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और इस पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक ही सड़क पर 7-8 स्थानों पर वाहन जांच किए जाने से अनावश्यक जाम की स्थिति बन रही है और आम लोगों को बार-बार जांच का सामना करना पड़ रहा है।


ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग


पार्टी नेताओं ने मांग की कि वाहन जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और जांच केंद्रों की संख्या कम की जाए। साथ ही पूरे राज्य की तर्ज पर अधिक से अधिक ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू की जाए, ताकि जिन लोगों के पास तत्काल राशि उपलब्ध नहीं हो, उनकी गाड़ी जब्त करने के बजाय उन्हें बाद में पोर्टल या न्यायालय के माध्यम से जुर्माना भरने का अवसर मिल सके।


स्कूल समय में ट्रैफिक चेकिंग रोकने की मांग


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि स्कूल समय के दौरान, विशेषकर स्कूलों के आसपास, ट्रैफिक चेकिंग अभियान नहीं चलाया जाए। उनका कहना था कि इससे बच्चों और अभिभावकों को भारी जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

जदयू नेताओं ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर शहरवासियों को ट्रैफिक अव्यवस्था और अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाने की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !