Jharkhand News : राज्य में मौसम का असर अब दो अलग-अलग रूपों में देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जन दर्ज की गई। सबसे अधिक 4.8 मिमी बारिश कोलाबीरा में रिकॉर्ड की गई। वहीं डाल्टेनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नामकुम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
17 और 18 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 और 18 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कई जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने 16 से 18 मई के बीच गढ़वा, पलामू, छात्र और लातेहार के कई इलाकों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। डाल्टनगंज, गढ़वा और चतरा में तेज गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
15 और 16 मई को जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में तेज हवा और गर्जन की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम और तेज गर्मी के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।