Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jharkhand News: JAC ने छात्रों को जारी की जरूरी सूचना, नया रजिस्ट्रेशन करने से पहले नियम जानने की अपील

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2024 में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिषद ने कहा है कि वर्ष 2026 के आवेदन को लेकर कई छात्र असमंजस में हैं, इसलिए नया रजिस्ट्रेशन करने से पहले नियमों को समझना जरूरी है.

JAC के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2024 में केवल रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन आवेदन फाइनल सबमिट नहीं किया, सिर्फ उन्हीं को रजिस्ट्रेशन रद्द करने का विकल्प मिलेगा. वहीं जिन छात्रों ने आवेदन फाइनल सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लिया है, उनका आवेदन स्वतः वर्ष 2026 के आवेदन के रूप में मान्य माना जाएगा.

परिषद ने बताया कि ऐसे आवेदन पहले से ही वर्ष 2026 की प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं, इसलिए उन्हें रद्द नहीं किया जा सकता. JAC ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रिंट आउट में वर्ष 2026 अंकित रहता है, जिससे इसकी पुष्टि होती है.

परिषद ने छात्रों को सावधान करते हुए कहा कि पुराने रजिस्ट्रेशन को रद्द किए बिना नया आवेदन करने पर पोर्टल में डुप्लीकेट आधार और डुप्लीकेट मोबाइल नंबर का त्रुटि संदेश दिखाई देगा और नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !