Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News : निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Ranchiu News : विनय चौबे को जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख निर्धारित की है।

करीब एक साल से जेल में बंद हैं विनय चौबे

करीब एक वर्ष से जेल में बंद विनय चौबे ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस प्रसन्ना बी वारले की बेंच में हुई।
इससे पहले 28 अप्रैल को झारखण्ड हाई कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में हैं आरोपी

जिस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, वह हजारीबाग जिले से जुड़ा कथित लैंड स्कैम मामला है। इस मामले में विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच जारी है और एसीबी विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !