Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Adityapur News: आदित्यपुर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए कल लगेगा विशेष कैंप, बिल सुधार और मीटर बदलने जैसे काम होंगे आसान

Adityapur News: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आदित्यपुर-1 की ओर से शुक्रवार को एलटी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा. यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा.
कैंप में बिजली बिल सुधार, खराब मीटर बदलने, बिल में मोबाइल नंबर अपडेट करने और बिजली लोड बढ़ाने सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से तय समय पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई है.

विभाग ने इसे जनहित में जारी सूचना बताते हुए लोगों से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की भी अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !