Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jamshedpur News : पेट्रोल-डीजल संकट और NEET विवाद पर झामुमो का केंद्र पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

Jamshedpur News : झारखंड में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ती परेशानी और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। झामुमो नेताओं ने साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


NEET पेपर लीक पर भी उठाए सवाल


कुणाल षाडंगी ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में बीजेपी नेताओं के नाम सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है।

उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों और राजनीतिक गतिविधियों के बीच सरकार ने कई अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया, जिसका असर अब आम जनता पर दिख रहा है।


पेट्रोल-डीजल खरीद पर नियम बनाने की मांग


झामुमो नेताओं ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल खरीद को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं और उनका पालन सभी पर समान रूप से लागू हो। उन्होंने कहा कि नेता, मंत्री और अधिकारियों पर भी वही नियम लागू होने चाहिए जो आम जनता पर लागू होते हैं। प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !