Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में खूनी संघर्ष, फास्ट फूड दुकान पर विवाद के बाद चले चापड़-चाकू, ग्राहक और दुकानदार दोनों गंभीर

Adityapur Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत प्रभात पार्क के समीप स्थित एक फास्ट फूड दुकान में बुधवार रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. खाने के ऑर्डर में देरी को लेकर शुरू हुई बहस में चाकू और चापड़ चले, जिसमें ग्राहक और दुकानदार दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

"सिस्टम में रहना होगा" की बात पर भड़की हिंसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार अपने दोस्त के साथ जयका फास्ट फूड पर खाना लेने गया था. परिजनों का आरोप है कि खाना मिलने में देरी की शिकायत करने पर दुकानदार के पक्ष से सिस्टम में रहना होगा जैसी बात कही गई, जिससे विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि दुकानदार और उसके बेटों ने कथित तौर पर विशाल पर चापड़ से हमला कर दिया. विशाल के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और उसे में टीएमएच (TMH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो चरणों में हुई मारपीट
दुकानदार पक्ष का आरोप इसके बिल्कुल विपरीत है. संचालक प्रमोद कुमार दास का कहना है कि खाना बनने में देरी होने पर युवकों ने उनके और उनके बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी और दुकान में रखे चाकू से ही उन पर हमला कर दिया. विवाद यहीं नहीं थमा, रात करीब 9:30 बजे हुई पहली भिड़ंत के बाद रात 1 बजे दूसरा हमला हुआ. प्रमोद के अनुसार, जब वे अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहे थे, तब हरि ओम नगर रोड नंबर 3 पर युवकों ने उन्हें दोबारा घेरकर पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए.

कानून व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल
यह पूरी घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में हुई, जो पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है. रात के सन्नाटे में दो बार हुई हिंसक झड़प ने इलाके में कानून व्यवस्था और रात की पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, मामूली विवाद का इस कदर खूनी संघर्ष जैसी स्थिति में बदल जाना चिंताजनक है.

पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई जारी
फिलहाल आदित्यपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायतों के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वास्तव में विवाद की शुरुआत किसने की और हथियारों का इस्तेमाल किस मंशा से किया गया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !