Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-14

IPL 2026: धर्मशाला में आज “करो या मरो” जंग, पंजाब के सामने मुंबई की चुनौती

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला गुरुवार को धर्मशाला में Punjab Kings और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतकर धमाल मचाने वाली पंजाब किंग्स अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। अब पंजाब के लिए बाकी बचे तीनों लीग मैच जीतना जरूरी हो गया है।

मुंबई पहले ही बाहर, टीम में बड़े बदलाव के संकेत 
दूसरी ओर Mumbai Indians का सफर इस सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम 11 मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज कर सकी और पिछला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को आराम दिया जा सकता है, जबकि टीम की कमान जसप्रीत बुमराह संभालते नजर आ सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !