Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jharkhand Breaking: जैप जवानों के तबादले पर ब्रेक, 40 कर्मियों की पोस्टिंग का आदेश जारी होने के बाद रद्द

Jharkhand Breaking: झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के करीब 40 जवानों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले में विभाग ने बड़ा उलटफेर किया है. रांची में तैनात इन जवानों के तबादले का आदेश जारी होने के कुछ ही दिनों के भीतर उसे पूरी तरह निरस्त कर दिया गया. विभाग के इस "यू-टर्न" ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. अचानक लिए गए इस फैसले के बाद उन जवानों की स्थिति भी असमंजस में पड़ गई है, जो नई पोस्टिंग की तैयारी कर चुके थे.

रद्द करने की वजह अब भी "सस्पेंस"
विभाग ने पूर्व में जारी स्थानांतरण सूची को बिना किसी ठोस कारण बताए वापस ले लिया है. आदेश रद्द करने के पीछे की आधिकारिक वजह अब तक स्पष्ट नहीं की गई है, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है. विभाग की इस चुप्पी के कारण पुलिस महकमे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. 

आदेश निरस्त होने के बाद विभागीय गलियारों में सुगबुगाहट तेज है. जानकार इसे प्रशासनिक त्रुटि या किसी आंतरिक दबाव के परिणाम के रूप में देख रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !