Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jamshedpur News: जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, उपायुक्त की बैठक में दिखा हेल्थ मिशन का फोकस

Jamshedpur News: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आमजन तक पहुंच और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा व सुधारात्मक निर्देश
बैठक में प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान व उपचार, डायलिसिस सेवा, आईसीयू और शिशु केयर यूनिट, कुपोषण उपचार केंद्र, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुख बनाया जाए तथा प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें हों।

डायलिसिस एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश
डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में यह सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए। शिशु केयर यूनिट और कुपोषण उपचार केंद्रों में नवजात एवं कुपोषित बच्चों के उपचार को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। कम बेड ऑक्यूपेंसी वाले केंद्रों में जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के लिए आंगनबाड़ी, सेविका और सहिया के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

टीकाकरण, संस्थागत प्रसव एवं रोग नियंत्रण अभियानों पर जोर
टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए घर-घर सत्यापन अभियान चलाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही संस्थागत प्रसव को 100 प्रतिशत करने, डेंगू-मलेरिया रोकथाम, टीबी उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत अभियान और कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !