Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Seraikela News: सरायकेला में अवैध खनन पर डीसी सख्त, उगमा और राइडीह की खदानों में छापेमारी, पट्टाधारियों को नोटिस

Seraikela: सरायकेला जिले में अवैध खनन और खनन पट्टों में अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में सरायकेला अंचल के उगमा और राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया।

खनन पट्टों की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान खदानों के सीमांकन, खनिज भंडारण, खनिज प्रेषण, पर्यावरणीय स्वीकृति, सीटीओ अनुपालन समेत अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी
खनन विभाग ने संबंधित पट्टाधारियों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार नोटिस और मांगपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध खनन पर जारी रहेगा अभियान
उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण और अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाए। जिला प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !