Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-10

Banna Gupta: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज संगठन सृजन अभियान

Banna Gupta: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठ के संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा किया.
बैठक से पूर्व उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा के छतरपुर जिले में पार्टी की जड़ों को और गहराई तक ले जाने के लिए विभिन्न बैठकें,संवाद कार्यक्रम,और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे.
साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए पार्टी की रणनीतियों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा.उन्होंने ने विश्वास जताया छतरपुर में कांग्रेस संगठन एकजुट होकर आगामी चुनावों में मजबूती से उभरेगा और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में संविधान,लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देगा.
इस दौरान जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल,पूर्व विधायक महाराजपुर नीरज दीक्षित,पूर्व विधायक राजनगर नाती राजा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी खजुराहो श्रीमती कविता सिंह, दीप्ती पाण्डेय,अशोक मिश्रा,लखन लाल पटेल,आबिद सिद्दीकी,लोकेन्द्र वर्मा युवा कांग्रेस,पुष्पेंद्र कुशवाहा, भुवन विक्रम सिंह,आदित्य सिंह सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !