Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-10

Jamshedpur Bagbera: "आदिवासी की ज़मीन पर कब्जा...?" जनता दरबार में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा थाना प्रभारी को घुमा दिया फोन, वीडियो वायरल

Jamshedpur: बागबेड़ा के निवासी रवि सरदार मंगलवार को अपनी शिकायत लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के जनता दरबार पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनकी पुश्तैनी ज़मीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस भी दबाव बना रही है। रवि सरदार ने आरोप लगाया कि बागबेड़ा थाना के कुछ अफसर उनके घर आकर उन्हें ज़मीन छोड़ने के लिए धमका रहे हैं।
इस पर विधायक संजीव सरदार ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी को फोन किया और फटकार लगाई। उन्होंने सवाल उठाया कि एक आदिवासी की ज़मीन पर कब्जा हो रहा है और पुलिस उल्टा उसे डराने में लगी है? विधायक ने स्पष्ट कहा कि ज़मीन से जुड़ा मामला अंचल अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है, न कि पुलिस के।

विधायक और थाना प्रभारी के बीच हुई इस तीखी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और विधायक के इस सख्त रवैये की सराहना कर रहे हैं।

इस पूरे मामले ने आदिवासी अधिकारों, पुलिस की भूमिका और प्रशासनिक जवाबदेही पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई होती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !