Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jamshedpur News: टाटा लीज एरिया में पानी-बिजली को लेकर बढ़ा बवाल, एनओसी और कनेक्शन को लेकर प्रशासन पर दबाव

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने सोमवार को टाटा लैंड के आरएम प्रवीण कुमार से मुलाकात कर सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वाले लोगों की समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पानी और बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अब तक उन्हें सुविधा नहीं मिल पाई है, जिससे आम लोग परेशान हैं।


जल्द समाधान का भरोसा, लोगों को राहत की उम्मीद

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टाटा लीज एरिया के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में तेजी लाने की जरूरत है। इस पर आरएम प्रवीण कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले पर जल्द विचार कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


अतिक्रमण कार्रवाई में दोहरे रवैये का आरोप

बैठक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि छोटे अतिक्रमणों पर तुरंत कार्रवाई होती है, जबकि बड़े अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती नहीं दिखाई जाती। साथ ही नक्शा पास कराने के लिए आवेदन देने वाले लोगों के मामलों की जांच कर वैध आवेदकों को जल्द एनओसी जारी करने की मांग की गई, ताकि वे समय पर अपना आवास निर्माण करा सकें। इस दौरान शीतल खुल्लर, विनोद सिंह, काजल चौधरी और अशोक सिंह मौदूज थे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !