Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jamshedpur Big Breaking: जमशेदपुर में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर, टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी ने उजाड़ा अपना ही संसार, पत्नी और दो बच्चों की हत्या की

Jamshedpur Big Breaking: जमशेदपुर के एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर L5/13 में सोमवार सुबह तिहरे हत्याकांड का मामले सामने आया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने रविवार की रात ही अपनी पत्नी और दो जवान बच्चों की हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात घर के भीतर शवों के साथ ही मौजूद रहा. सोमवार सुबह उसने खुद डायल-100 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया. आरोपी की पहचान रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है.


मृतकों में पत्नी, बेटा और बेटी शामिल; घर में पसरा मातम

पुलिस ने घर के भीतर से तीन शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान आरोपी की पत्नी सरिता सिंह (55 वर्ष), बेटी सुप्रिया सिंह (31 वर्ष) और बेटे रविशेक कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रविन्द्र प्रसाद सिंह इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुआ था. रिटायरमेंट के बाद से ही घर में विवाद होने की बातें सामने आ रही हैं. 



यह घटना जिस इलाके में हुई है, वहां से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का निजी आवास महज कुछ ही दूरी पर स्थित है. पुलिस अधिकारी फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि हत्या की सही क्रोनोलॉजी और वजह का पता लगाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !