Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Chatra Crime News: बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गमछे से गला घोंटकर पिता की हत्या

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के लारालूटूदाग गांव में बेटे भोला यादव ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता कुली यादव (65) की हत्या कर दी। रविवार रात हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


गमछे से गला दबाया, रॉड से किया हमला

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने पहले गमछे से पिता का गला घोंटा और फिर रॉड से हमला किया। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आसपास के घरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई थी, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।


पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

परिजनों के मुताबिक, भोला यादव का अपने पिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटे-बहू ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।


आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी बेटा और उसकी पत्नी घटना के बाद से फरार हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !