Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Dhanbad News: लोक अदालत में इंसाफ की मिसाल, 12 विशेष बेंचों में सुनवाई, बिना लंबी प्रक्रिया के मिला न्याय

Dhanbad News: सुजीत नारायण प्रसाद ने रांची से ऑनलाइन लोक अदालत का उद्घाटन किया। धनबाद में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निकेश कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत संविधान की उस भावना को मजबूत करती है, जिसमें आम लोगों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय देने की बात कही गई है। इससे अदालतों पर बोझ कम होने के साथ लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिल रही है।

12 विशेष बेंचों में हुई विभिन्न मामलों की सुनवाई
लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए 12 विशेष बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों में बैंक ऋण, बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली बिल, राजस्व विवाद समेत अन्य लंबित मामलों की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने आपसी सहमति से मामलों का समाधान कर राहत महसूस की।

शहीद जवान की पत्नी को मिला मुआवजा, भावुक हुआ माहौल
लोक अदालत का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार की पत्नी प्रिया कुमारी को 1 करोड़ 14 लाख 96 हजार रुपये का मुआवजा चेक सौंपा गया। 12 मई 2022 को बगोदर में सड़क हादसे में अरुण कुमार की मौत हो गई थी। उस समय उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थीं। डालसा ने वीर परिवार योजना के तहत परिवार को कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हुए ट्रिब्यूनल में दावा दायर कराया।

दुर्घटना पीड़ित परिवारों को राहत, डालसा की पहल सराहनीय
इसी तरह लेबर कोर्ट धनबाद में सहायक पद पर कार्यरत कृष्णा कुमार महतो की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में भी डालसा ने तत्परता दिखाई। उनकी पत्नी को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि कठिन समय में मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !