Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jamshedpur Crime News: बोड़ाम पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है. जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.

ताजा मामला मिर्जाडीह गांव में हुई बकरी चोरी से जुड़ा है. जांच के दौरान पुलिस ने आजादनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया. उसके साथ शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.

पुलिस पूछताछ में गिरोह से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बोड़ाम थाना कांड संख्या 31/26 के तहत मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की गई तीन बकरियों को बरामद कर उनके मालिकों को जिम्मेनामा पर सौंप दिया. साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की आई-20 कार को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !